पटना/ बैकुन्ठपुर। धान खरीदी केन्द्र तरंगवा में किसान द्वारा कोचिया का 110 बोरी धान अपने खाते में बेचने का प्रयास किया जा रहा था कि ग्रामिणों की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर 110 बोरी धान को जप्त करते हुए कार्यवाही कर दी।
कोरिया कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर जांच व धान खरीदी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को पटना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र तरगंवा में एक किसान द्वारा अपने खाते में कोचिया का धान खपाने के लिए 110 बोरा धान लाया गया था जिसकी शिकायत कुछ ग्रामिणों ने तहसीलदार से कर दी, शिकायत पाकर धान खरीदी केन्द्र तरगंवा पहुंचे तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने जांच करते हुए तरगंवा समिति में पंजीकृत किसान गायत्री के नाम पर कटे टोकन में पति बिहारीलाल द्वारा 110 बोरा लगभग 50 क्वींटल धान विक्रय के लिए लाया गया था जिसकी जांच पड़ताल राजस्व निरिक्षक बुड़ार, हल्का पटवारी छिंदिया, हल्का पटवारी अमहर, हल्का पटवारी बुड़ार को मौके पर बुलाकर निरिक्षण कराया गया तब पता चला कि किसान गायत्री के घर में विक्रय हेतु धान शेष नहीं है । किसान पति के द्वारा कोचिया का धान खाते में खपाने का प्रयास किया जा रहा था जिस पर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया द्वारा करते हुए 110 बोरा धान को जप्त कर कार्यवाही किया गया।
कोरिया
Naresh Kumar Yadav
27 Dec 2022

धान खरीदी केन्द्र तरंगवा में कोचिया का धान खपाने वाले किसान से तहसीलदार ने किया धान जप्त
पटना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र तरंगवा का मामला, ग्रामिणों की शिकायत पर धान खरीदी केन्द्र पहुंचे थे तहसीलदार।






Naresh Kumar Yadav
Hindustan path Media