पटना/ बैकुन्ठपुर। ग्राम पंचायत शिवपुर और ग्राम पंचायत रामपुर के 200 किसानों का रकबा हुआ शून्य, धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले ग्रामिणों को हुई इसकी जानकारी। पूर्व मंड़ी अध्यक्ष जगदीश साहु व किसानों ने तहसीलदार बैकुन्ठपुर से की रकबा सुधार कराए जाने की मांग। समय पर रकबा सुधार नहीं हुआ तो किसान एक जुट होकर धान खरीदी केन्द्र तरगंवा में करेंगे तालाबंदी।
प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू की गई, लेकिन पटना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केन्द्र तरंगवा में धान खरीदी शुरू होने से एक दिन पहले ग्राम पंचायत रामपुर एवं ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्रामिणों को पता चला कि दोनों ग्राम पंचायतों के संपूर्ण किसान जिनकी संख्या 200 से भी अधिक है सभी का रकबा शून्य हो गया है जिससे वे धान खरीदी केन्द्र में अपना धान नहीं बेच पाऐंगे। किसान एक जुट होकर पूर्व मंड़ी अध्यक्ष जगदीश साहू के साथ धान खरीदी केन्द्र तरंगवा पहुंचे जहां पटवारी, ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी से जानकारी लेने पर पता चला कि बैकुन्ठपुर तहसील से ही सभी किसानों का रकबा शून्य हुआ तब पूर्व मंड़ी अध्यक्ष जगदीष साहू सहित किसानों ने समय रहते सभी 200 किसानों के कटे हुए रकबा को सुधार करने की मांग की।
भाजपा नेता व पूर्व मंड़ी अध्यक्ष जगदीश साहू ने कहा कि समय रहते किसानों के कटे हुए रकबा को नहीं सुधारा गया तो दोनों पंचायतों के किसानों के साथ आंदोलन करते हुए धान खरीदी केन्द्र तरंगवा में तालाबंदी किया गया जायेगा।
इस पूरे मामले में समिति प्रबंधक रामकुमार साहू ने बताया कि इन्टरनेट सर्वर के कारण गड़बड़ी हुआ होगा, तहसील के आईड़ी से पटवारी सुधार करेंगे, इनका रकबा फिर से जुड़ जायेगा और उनके धान की खरीदी भी की जायेगी।