बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बलरामपुर जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार के 2 साल के उपलब्धियों को साझा किया।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह और प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने जनता के साथ 36 वादे किए थे और 2 साल के भीतर ही सरकार ने 24 वायदे पूरे कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज सबसे पहले माफ किया और सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में 7 वनोपज की खरीदी होती थी लेकिन अब 52 वनोपज की खरीदी शुरू हो गई है और तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पिछले साल कोविड के समय विकास की गति रुक गई थी लेकिन उसके बाद भी छग में कांग्रेस की सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए काम किया और आज नीति आयोग और रिजर्व बैंक के साथ ही दूसरे सूबे की सरकारें भी छग की तारीफ कर रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बलरामपुर ऑडिटोरियम में जिले के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से संयुक्त मुलाकात एवं उनकी समस्याओं को जाना इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी समस्या लक्षण पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने वही आवश्यक दिशा निर्देश पीसीसी अध्यक्ष ने जिले सभी पदाधिकारियों को दिया है

और आने वाले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन हो इसलिए अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ में मिलकर काम करने की बात कही वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहन मरकाम अध्यक्ष पीसीसी चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री भानु प्रताप सिंह उपाध्याय आरपीसी प्रभारी जिला कांग्रेसी बलरामपुर बृहस्पति सिंह विधायक राजेंद्र तिवारी बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता महामंत्री सुनील जी प्रवक्ता जिला कांग्रेस विनोद तिवारी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस बलरामपुर रिपूजित सिह देव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलरामपुर मधु गुप्ता रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यासीन अंसारी ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष रामचंद्रपुर समीर श्री देव सचिव जिला कांग्रेस संगीत चौबे संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस बिंदेश्वरी गुप्ता प्रदेश प्रतिनीधी एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए